सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सलडेगा के छात्रों ने कला उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया

Share
Link copied

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सलडेगा के छात्रों ने कला उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सलडेगा के छात्रों ने राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता 2025 में शानदार प्रदर्शन कर पूरे झारखंड में प्रथम स्थान हासिल किया है। भैया चंद्रमा सिंह और करण कुमार साहू ने दृश्य कला – पारंपरिक खेल-खिलौना निर्माण श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सलडेगा के छात्रों ने कला उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया

वनवासी कल्याण केंद्र झारखंड की शैक्षिक इकाई श्रीहरि वनवासी विकास समिति द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में दोनों छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे सिमडेगा जिले को गौरवान्वित किया है।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सलडेगा के छात्रों ने कला उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया

विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पाठक ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा, “यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है और यह सफलता हमारी शैक्षिक यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ेगी।” उन्होंने बताया कि विजेता छात्रों के सम्मान में विद्यालय में भव्य स्वागत समारोह की तैयारी की जा रही है।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सलडेगा के छात्रों ने कला उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया

इस अवसर पर आचार्य मनोज प्रसाद, आशीष बड़ाईक, ओमप्रकाश आलोकनाथ साहू, नूतन निरंजन सिंह, सीमा कुमारी, चंपा मांझी, सोनिया कुमारी, शांता श्रेया, प्रतिमा नायक सहित सभी आचार्य-आचार्याएं, भैया-बहन और विद्यालय परिवार ने विजेताओं को हार्दिक बधाई दी।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सलडेगा के छात्रों ने कला उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया

यह सफलता न केवल छात्रों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है, बल्कि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के मूल्यों और शिक्षा पद्धति की भी जीत है।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सलडेगा के छात्रों ने कला उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सलडेगा के छात्रों ने कला उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow