महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची: आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय, रांची में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि के साथ हुई। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशुन कुमार दास ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी द्वारा रचित रामायण में प्रस्तुत मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन-दर्शन आज भी हर घर में नैतिकता और आदर्श आचरण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि मर्यादा, समर्पण, सत्य और कर्तव्य पालन के उनके सिद्धांत भारतीय संस्कृति के मूल आधार हैं।

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन, तप, त्याग और समाज सुधार में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी लेखनी ने न केवल रामायण जैसी अमर कृति दी, बल्कि समाज में सत्य, धर्म और कर्तव्यनिष्ठा की अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने एक ऐसे समाज की परिकल्पना की थी, जहां सभी के साथ समान व्यवहार हो और प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करे।

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, कमाल खान, रंजन पासवान, जोगेंद्र लाल, खुदा राम, राजीव राज लाल, नीरज नायक, राजेन्द्र पासवान, सुबोध कुमार, संदीप कुमार, दुर्गा मरांडी, लक्ष्मी चन्द्र दीक्षित, शोभा यादव, प्रदीप रवि, इंद्रदेव राम, बिनोद कुमार, सुबोध कांत, सुजीत जायसवाल सहित भाजपा के कई गणमान्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now