श्रद्धांजलि सभा में नम आंखों से स्व. प्रह्लाद तिवारी को दी गई श्रद्धांजलि

शंभू कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भंडरिया: भंडरिया स्थित तिवारी निवास में स्व. प्रह्लाद तिवारी की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
स्व. प्रह्लाद तिवारी का जीवन देश सेवा, समाजसेवा और समर्पण की मिसाल रहा। भारतीय सेना में रहकर उन्होंने राष्ट्र की सेवा की। सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने लोगों के हित में कार्य किया। भंडरिया प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन को मजबूती देने के साथ क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रह्लाद तिवारी क्षेत्र के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़े रहते थे। जरूरतमंदों की मदद के लिए वे सदैव तत्पर रहते थे। उनके निधन को समाज और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उनकी सरलता, सेवा भावना और समर्पण को याद किया गया। सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

श्रद्धांजलि सभा में केएन त्रिपाठी, विधायक बृहस्पति सिंह, एन. तिवारी, जेपी मिंज, प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय तिर्की, राकेश सिंह, सतनारायण यादव, निरंजन सिन्हा, चंद्रशेखर, अमित तिवारी, एसएन तिवारी, दीपक तिवारी, निर्मल ठाकुर, बिनीत, तिग्गा, येनुल हक समेत बड़ी संख्या में शुभचिंतक मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि देश के लिए सेवा, समाज के लिए समर्पण और लोगों के दिलों में बनाई जगह ही स्व. प्रह्लाद तिवारी की सच्ची पहचान और उनकी अमिट विरासत है।
















