Wave of grief over the passing of social activist Prahlad Tiwari; an irreparable loss to the social and political spheres.

समाजसेवी प्रह्लाद तिवारी के निधन से शोक की लहर, सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति

Wave of grief over the passing of social activist Prahlad Tiwari; an irreparable loss to the social and political spheres.
Wave of grief over the passing of social activist Prahlad Tiwari; an irreparable loss to the social and political spheres.

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भंडरिया: कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष एवं समाजसेवी प्रह्लाद तिवारी (87) के निधन से भंडरिया सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है। उनके निधन को सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया है।

Kashmir
advertisement

प्रह्लाद तिवारी ने भारतीय सेना में सेवा देकर देश की रक्षा में अपना योगदान दिया। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने अपना जीवन समाजसेवा और जनहित के कार्यों के लिए समर्पित कर दिया। कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सरल, मिलनसार और सहयोगी स्वभाव के कारण वे क्षेत्र के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। जरूरतमंदों की सहायता और जनसमस्याओं के समाधान के लिए वे हमेशा सक्रिय रहते थे।

प्रह्लाद तिवारी का परिवार भी सामाजिक एवं सार्वजनिक क्षेत्र में सक्रिय रहा है। उनके बड़े पुत्र प्रवीण तिवारी सिमडेगा के विख्यात शांति भवन मेडिकल सेंटर में लंबे समय से विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे हैं और वर्तमान में पीआरओ जैसे महत्वपूर्ण पद को भी सुशोभित कर चुके हैं। वहीं उनके दूसरे पुत्र पंकज तिवारी आजसू पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए सक्रिय रूप से संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभाते रहे हैं।

RKDF
advertisement

प्रह्लाद तिवारी के निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, आजसू कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया। सिमडेगा सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने भी उनके निधन पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

क्षेत्रवासियों ने कहा कि प्रह्लाद तिवारी का देशसेवा, समाजसेवा और जनहित के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। उनका निधन क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now