सोन नदी के जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड के बीच समझौता, पलामू-गढ़वा को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली: बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर सोमवार को नई दिल्ली में समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए।

समझौते के तहत बिहार को 5.75 MAF और झारखंड को 2.00 MAF जल आवंटित करने पर दोनों राज्यों के बीच सहमति बनी है। इस समझौते से झारखंड के पलामू, गढ़वा समेत आसपास के क्षेत्रों में सिंचाई और पेयजल की उपलब्धता बेहतर होने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोन नदी के जल बंटवारे से जुड़े लंबे समय से चले आ रहे मुद्दे के समाधान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस समझौते से झारखंड में जल संसाधनों के सुदृढ़ीकरण के साथ क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति मिलेगी।

कार्यक्रम में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल, बिहार के उपमुख्यमंत्री, झारखंड के जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन, झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, जल संसाधन विभाग के सचिव प्रशांत कुमार, झारखंड भवन के रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल समेत केंद्र और दोनों राज्यों के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

















