सदर अस्पताल के पास बाइक चोरी गिरोह का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

रांची: सदर अस्पताल रांची के आसपास लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, सदर अस्पताल के आसपास बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में 6 सितंबर 2026 को सदर अस्पताल परिसर में एक संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल चोरी के प्रयास में पकड़ा गया। पूछताछ और निशानदेही के आधार पर लोअर बाजार थाना में कांड संख्या 153/2026 दर्ज कर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गिरफ्तार आरोपियों में इरफान अंसारी (24), मोहम्मद कैश आलम (21), मोहसिन राय (26), इमरान आलम उर्फ भालो (25), मोहम्मद जफरुल्ला (20) और सैफ अंसारी उर्फ राज (22) शामिल हैं। पुलिस ने एक अन्य मामले में शाहिद राय (40) को भी गिरफ्तार किया है। बरामद मोटरसाइकिलों में JH09AJ-8499, JH01DM-284, JH01BP-4092 और JH05DL-8507 शामिल हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने वर्ष 2021 के एक मामले में वांछित आरोपी शाहिद राय को भी गिरफ्तार किया।

















