BJP's four-day statewide agitation over student issues begins tomorrow; protests at 24 district headquarters.

छात्रों के मुद्दे पर भाजपा का चार दिवसीय राज्यव्यापी आंदोलन कल से, 24 जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन

BJP's four-day statewide agitation over student issues begins tomorrow; protests at 24 district headquarters.
BJP’s four-day statewide agitation over student issues begins tomorrow; protests at 24 district headquarters.

रांची: JPSC, JSSC CGL समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली, छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, परीक्षा में गड़बड़ी के दोषियों की गिरफ्तारी और पूरे मामले की CBI जांच की मांग को लेकर भाजपा का चार दिवसीय राज्यव्यापी आंदोलन 8 से 11 सितंबर तक चलेगा। भाजपा ने आंदोलन की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया कि आंदोलन के तहत राज्य के 24 जिला मुख्यालयों में निर्धारित तिथियों पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान डीसी और एसपी कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू 8 सितंबर को रांची, 9 सितंबर को सरायकेला और 11 सितंबर को खूंटी में आंदोलन का नेतृत्व करेंगे। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी 8 सितंबर को दुमका, 9 सितंबर को पाकुड़, 10 सितंबर को साहिबगंज और 11 सितंबर को गोड्डा में मौजूद रहेंगे।

RKDF
advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास 8 सितंबर को हजारीबाग, 10 सितंबर को धनबाद और 11 सितंबर को लोहरदगा में मोर्चा संभालेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा 8 सितंबर को जमशेदपुर, 9 सितंबर को बोकारो और 11 सितंबर को रामगढ़ में आंदोलन में शामिल होंगे।

एसटी मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव 9 सितंबर को सिमडेगा, 10 सितंबर को गुमला एवं चाईबासा और 11 सितंबर को गिरिडीह में आंदोलन का नेतृत्व करेंगे। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ 8 सितंबर को गढ़वा में शामिल होंगे।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय 10 सितंबर को चतरा और 11 सितंबर को जामताड़ा, जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश 9 सितंबर को पलामू और 10 सितंबर को लातेहार में आंदोलन में शामिल होंगे। मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल 9 सितंबर को कोडरमा तथा पूर्व मंत्री नीरा यादव 11 सितंबर को देवघर के कार्यक्रम में शामिल होंगी।

किस दिन कहां होगा आंदोलन

– 8 सितंबर: रांची, दुमका, हजारीबाग, गिरिडीह, जमशेदपुर और गढ़वा
– 9 सितंबर: कोडरमा, साहिबगंज, बोकारो, पलामू, सिमडेगा और चाईबासा
– 10 सितंबर: सरायकेला, पाकुड़, धनबाद, गुमला, लातेहार और चतरा
– 11 सितंबर: रामगढ़, देवघर, लोहरदगा, खूंटी, गोड्डा और जामताड़ा

Kashmir
advertisement

अमर कुमार बाउरी ने कहा कि पिछले दिनों भाजपा के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव के माध्यम से राज्य सरकार को छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। इसके बाद भाजपा ने राज्यव्यापी आंदोलन का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा छात्रों के न्याय की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। पार्टी की मांग है कि भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर कार्रवाई की जाए और पूरे मामले की CBI से जांच कराई जाए।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now