झारखण्ड पुलिस की माओवादी प्रतिरोध सप्ताह और बंद के मद्देनजर कड़ी सतर्कता

झारखण्ड पुलिस की माओवादी प्रतिरोध सप्ताह और बंद के मद्देनजर कड़ी सतर्कता

Share
Link copied

झारखण्ड पुलिस की माओवादी प्रतिरोध सप्ताह और बंद के मद्देनजर कड़ी सतर्कता

रांची : झारखण्ड पुलिस ने भाकपा (माओवादी) द्वारा 08 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2025 तक प्रस्तावित प्रतिरोध सप्ताह और 15 अक्टूबर 2025 को एकदिवसीय बंद के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ कर दिया है। पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) सह पुलिस प्रवक्ता ने आज पुलिस मुख्यालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।

झारखण्ड पुलिस की माओवादी प्रतिरोध सप्ताह और बंद के मद्देनजर कड़ी सतर्कता

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि माओवादियों के इस आह्वान के जवाब में झारखण्ड पुलिस ने राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। संवेदनशील स्थानों, सरकारी कार्यालयों, रेलवे और सड़क मार्गों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। खुफिया तंत्र को और मजबूत करते हुए संभावित खतरों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

झारखण्ड पुलिस की माओवादी प्रतिरोध सप्ताह और बंद के मद्देनजर कड़ी सतर्कता

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे निर्भय होकर अपने दैनिक कार्य करें और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस प्रवक्ता ने यह भी कहा कि जनता अफवाहों पर ध्यान न दे और शांति बनाए रखने में सहयोग करे। झारखण्ड पुलिस 24 घंटे जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है।

झारखण्ड पुलिस की माओवादी प्रतिरोध सप्ताह और बंद के मद्देनजर कड़ी सतर्कता

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow