एनडीए में सीट बंटवारे की घोषणा के बाद पटना पहुंचे नेता, उम्मीदवारों के नाम जल्द

एनडीए में सीट बंटवारे की घोषणा के बाद पटना पहुंचे नेता, उम्मीदवारों के नाम जल्द

एनडीए में सीट बंटवारे की घोषणा के बाद पटना पहुंचे नेता, उम्मीदवारों के नाम जल्द

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पटना : इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे की घोषणा के बाद आज एनडीए के प्रमुख नेता दिल्ली से पटना लौट आए। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे एक साथ पटना पहुंचे। इस दौरान एनडीए के सभी घटक दलों के बीच चट्टानी एकता का दावा किया गया। नेताओं ने कहा कि आज से ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा शुरू हो जाएगी।

एनडीए में सीट बंटवारे की घोषणा के बाद पटना पहुंचे नेता, उम्मीदवारों के नाम जल्द

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “आज से हम उम्मीदवारों के नामों की घोषणा शुरू करेंगे। एनडीए के सभी घटक दल चट्टानी एकता के साथ एकजुट हैं।” उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा आज से हम उम्मीदवारों की नाम की घोषणा शुरू करेंगे। एनडीए के सभी घटक दल चट्टानी एकता के साथ एक साथ हैं।

एनडीए में सीट बंटवारे की घोषणा के बाद पटना पहुंचे नेता, उम्मीदवारों के नाम जल्द

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना पहुंचते ही कहा कि सीटों पर समझौता सफलतापूर्वक हो चुका है और एनडीए पूरी तरह से कंफर्टेबल है। उन्होंने कहा, “आगे प्रत्याशियों की घोषणा होगी। मांझी जी भी खुश हैं, कोई नाराजगी नहीं है।”

एनडीए में सीट बंटवारे की घोषणा के बाद पटना पहुंचे नेता, उम्मीदवारों के नाम जल्द

वहीं, बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने महागठबंधन पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “महागठबंधन में सब कुछ सही नहीं है। जिसकी नियत और नीति सही होती है, वह समय पर फैसला ले लेते हैं। जिसका नियत, नीति और नेतृत्व तय नहीं होता, वहां धोखा होता है, जो महागठबंधन में हो रहा है।”

एनडीए में सीट बंटवारे की घोषणा के बाद पटना पहुंचे नेता, उम्मीदवारों के नाम जल्द

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी एनडीए की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा, “सफलतापूर्वक सीट बंटवारा हो चुका है। आने वाले समय में हम सरकार बनाएंगे। मांझी जी से भी कोई नाराजगी की बात नहीं है। मिलकर ही सरकार बनाएंगे।”

एनडीए में सीट बंटवारे की घोषणा के बाद पटना पहुंचे नेता, उम्मीदवारों के नाम जल्द

एनडीए नेताओं के इस एक साथ पहुंचने को बिहार विधानसभा चुनावों से पहले गठबंधन की मजबूती का संकेत माना जा रहा है। उम्मीदवारों की सूची जल्द जारी होने की उम्मीद है, जिससे चुनावी रणनीति और स्पष्ट होगी। बिहार की सियासत में यह विकास विपक्ष के लिए चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।

एनडीए में सीट बंटवारे की घोषणा के बाद पटना पहुंचे नेता, उम्मीदवारों के नाम जल्द

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now