20वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट-2025 का समापन: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज जैप-1 ग्राउंड, डोरंडा, रांची में आयोजित 20वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट-2025 के समापन समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस ड्यूटी मीट में तकनीकी अनुसंधान और विभिन्न पुलिस स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

20वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट-2025 का समापन: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस विभाग किसी भी राज्य की रीढ़ की हड्डी है और वर्तमान समय में पुलिस की जिम्मेदारियां चुनौतियों से भरी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा, “जैसे-जैसे राज्य में विकास के आयाम बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे पुलिस के सामने चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। इस तकनीकी युग में पुलिसकर्मियों का दक्ष और कुशल होना अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार पुलिस महकमे को और सक्षम बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

20वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट-2025 का समापन: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों और उनकी टीमों को बधाई दी। साथ ही, सभी प्रतिभागियों की ईमानदारी और प्रयासों की सराहना की। उन्होंने तीन उत्कृष्ट अनुसंधानकर्ताओं को पुरस्कृत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। श्री सोरेन ने आशा व्यक्त की कि इस ड्यूटी मीट में अर्जित ज्ञान और अनुभव को पुलिसकर्मी अपने कार्यक्षेत्र में लागू करेंगे। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि चयनित प्रतिभागी आगामी अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट-2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झारखंड का नाम रौशन करेंगे।

20वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट-2025 का समापन: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

समारोह में डीजीपी अनुराग गुप्ता, अपर पुलिस महानिदेशक (एसीबी) प्रिया दूबे, पुलिस महानिरीक्षक (अपराध अनुसंधान) मनोज कौशिक, पुलिस विभाग के वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिकारीगण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

20वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट-2025 का समापन: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now