IMG 20201107 WA0039

नवंबर क्रांति के मौके पर भाकपा नें संगठन मजबूत करनें का लिया संकल्प.

रामगढ़, आकाश/अशोक.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामगढ़ : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय मंजूर भवन में 7 नवंबर को क्रांति दिवस मनाया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता जीतू महतो ने किया, बैठक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य के सहायक सचिव महेन्द्र पाठक ने कहा किसानो , मजदूरों, दलितों के उत्पीड़न के खिलाफ लड़ने वाले सबसे पहली क्रांति सोवियत संघ में हुई। क्रांति के बाद रूस में एक नई व्यवस्था कायम हुई। समाजवादी तरीके से हर तरह के शोषण उत्पीड़न से लोगों को न्याय दिलाने के लिए कानून बनाए गए। वहां शिक्षा का स्तर लगातार बढ़ता गया। लोगों को रोजगार से जोड़ा गया। आजादी के इतना दिन बीत जाने के बावजूद हमारे देश में शोषण उत्पीड़न अन्याय लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत में भी रूसी क्रांति के तहत तरह एक नई क्रांति की आवश्यकता है। देश की गद्दी पर बैठे भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी की सरकार लगातार हर तबके के लोगों को प्रताड़ित कर रही है। किसान हाशिए पर हैं, मजदूर त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। सारी सार्वजनिक संस्थानों को गिरवी रखी जा रही है, बेची जा रही है, सर्वजनिक संस्थानों में मजदूर आंदोलन पर हैं। नोटबंदी ,जीएसटी और तालाबंदी कर देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर चुकी है, देश में एक नई क्रांति की आवश्यकता है। जिस तरह से देश में किसान के विरोध में 3 नए किसान बिल लाये गए, आंदोलन के अधिकार भी छीना जा है। हर तबका सरकार के विरोध में गोलबंद होने लगे हैं।

आज नवंबर क्रांति के अवसर पर रामगढ़ भाकपा जिला कमेटी ने निर्णय लिया कि 26 नवंबर को मजदूरों की हड़ताल को समर्थन करेंगे और उनके समर्थन में रामगढ़ में किसान संगठनों के लोग जुलूस निकालेंगे, 27 नवंबर को किसानों की समस्य राजभवन मार्च में शामिल होंगे। 15 दिसंबर तक सभी प्रखंडों का सम्मेलन एवं 26 दिसंबर को पार्टी के स्थापना दिवस पर जिला सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया मौके पर किसान सभा के मंगल ओहदार, डा बीएन ओहदार, नारायण प्रजापति, अलीजान अंसारी ,कयुम मलिक, मेवालाल प्रसाद, राजकिशोर बेदीया, भीमसेन महतो, दुखन महतो, मनोज महतो, विष्णु कुमार, मनोज महतो आदि मौजूद थे।

Share via
Send this to a friend