20201107 170537

जमानत नहीं मिलने से निराश हैं लालू, मुलाकातियों से मिलने से किया इनकार.

Team Drishti.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राँची : झारखंड हाई कोर्ट से जमानत याचिका पर सुनवाई की तिथि आगे बढ़ने के कारण लालू यादव काफी निराश हैं, जेल मैनुअल के अनुसार शनिवार को तीन लोगों से मिलने की अनुमति के बावजूद आज उन्होंने किसी से भी मिलने से किया इनकार।

VideoCapture 20201107 170428

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव रिम्स के केली बंगले में अपनी सजा काट रहे है 6 तारीख से पहले जहाँ केली बंगला जेल मैन्युअल के उलंघन करने को लेकर शुर्खियो में रहता चला आया है वही शनिवार को केली बंगले में सन्नाटा पसरा हुआ है यहाँ तक की जेल आईजी से परमिशन ले कर आये लोग से भी लालू यादव ने मुलाकात करने से इनकार कर दिया है। जिससे लालू के समर्थक और मिलने वाले काफी निराश लौटते नजर आये ।

VideoCapture 20201107 170409

वही लालू यादव के मुख्य चिकित्सक उमेश प्रसाद ने उनके स्वास्थ्य पर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि उनकी किडनी का क्रिएटनीन लेवल बढ़ गया है जो अभी stage-4 पर है जैसे ही या level-5 पर जाएगा लालू यादव को किडनी के लिए डायलिसिस पर जाना पड़ सकता है। फिलहाल लालू यादव का किडनी 25% ही काम कर रहा है।

Share via
Share via