20251115 140908

उलिहातु में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि

खूंटी : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन तथा जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के मंत्री जुएल ओराम ने आज खूंटी जिले के उलिहातु गांव में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तीनों गणमान्य व्यक्तियों ने बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर पहुंचकर परम्परवत जनजातीय विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन तथा केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने धरती आबा के वंशजों से आत्मीय भेंट की। उन्हें शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

Share via
Share via