दुष्कर्म पीड़िता की नहीं सुधार रही हालात.

Share
Link copied

Garhwa, V K Pandey.

गढ़वा : जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र में 30 अक्टूबर को नाबालिग युवती के साथ घटित हुई दुष्कर्म की घटना के बाद से अब तक पीड़िता और परिजन उबर नही पाए है। पीड़िता का लगातर तबियत बिगड़ रही है। उधर बीजेपी से भवनाथपुर के विधायक ने इस घटना के पीड़िता एवं उसके परिजनों स्वयं मुलाकात करने उप स्वास्थ्य केंद्र खरौंधी पहुंचे तथा पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की।

विधायक श्री शाही ने पीड़िता से मिलकर पीड़िता के परिजनों को भरपूर आश्वासन दिया। विधायक ने पीड़िता के परिजन को कहा कि बच्ची को कुछ नहीं होगा‌ तथा तत्काल सीएस को फटकार लगाते हुए, 108 एम्बूलेस को सुचित कर लागातार नाबालिग लड़की की बिगड़ती सेहत को मद्देनजर रखते हुए तकरीबन एक घंटे के अंदर पीड़िता को समुचित इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया। इस संदर्भ में उन्होंने झारखण्ड सरकार से बात कर इस मामले में आरोपीयों को सख्त सज़ा दिलाने की बात कही ताकि कोई भी शख्स ऐसी घीनौनी हरकत ना कर सके। उधर घटना के बाद पुलिस आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिले इसके लिए छानबिन कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow