वेणुगोपाल से मिला नया मार्गदर्शन, डॉ. इरफ़ान अंसारी में भरी नई ऊर्जा : AICC में आधे घंटे की निर्णायक बैठक
नई दिल्ली : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल जी से आज AICC मुख्यालय, न B दिल्ली में झारखंड के स्वास्थ्य, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी की लगभग आधे घंटे की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सार्थक मुलाकात हुई। इस बैठक ने न सिर्फ संगठनात्मक दिशा को और स्पष्ट किया, बल्कि डॉ. अंसारी को नई ऊर्जा और दृढ़ संकल्प प्रदान किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!“तुम्हारी मेहनत साफ दिखती है…”
बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर मन में उठ रहे स्वाभाविक संदेहों को वेणुगोपाल ने बड़ी सहजता से दूर करते हुए कहा, “चिंता की कोई बात नहीं… तुम्हारी मेहनत साफ दिखती है। हार-जीत भविष्य तय नहीं करती, सच्चाई हमेशा जनता तक पहुँचती है।” ये शब्द डॉ. इरफ़ान अंसारी के लिए प्रेरणा का स्रोत बने और उनके भीतर नई दृढ़ता व आत्मविश्वास का संचार किया।
झारखंड कांग्रेस की गहन समीक्षा
बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी, स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन विभाग की विस्तृत समीक्षा हुई। डॉ. अंसारी ने सभी विभागों की उपलब्धियों और प्रगति की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के. राजू और प्रभारी बेला प्रसाद के मजबूत नेतृत्व में झारखंड कांग्रेस पहले से कहीं अधिक सक्रिय, संगठित और प्रभावी होकर काम कर रही है। सभी मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेता जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं।
S.I.R. पर कांग्रेस का स्पष्ट रुख
संगठनात्मक चर्चा के दौरान S.I.R. (सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन नियमावली) के मुद्दे पर वेणुगोपाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि “किसी भी कीमत पर S.I.R. को झारखंड में लागू नहीं होने देना है। जनता के हित में इसका कड़ा और प्रभावी विरोध करना है।” झारखंडवासियों को सतर्क रहने का संदेश देते हुए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर इस जनविरोधी नीति के खिलाफ संघर्ष करने को कहा।
स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में किए जा रहे कार्यों पर संतोष जताते हुए वेणुगोपाल जी ने कहा, “जनता से सीधे जुड़े रहो, अस्पतालों की व्यवस्था और बेहतर करो, नई तकनीक लाओ और सम्मानजनक इलाज सुनिश्चित करो।” इस पर डॉ. इरफ़ान अंसारी ने दृढ़ता से जवाब दिया, “सर, आपकी हर बात को मैंने दिल से स्वीकार किया है। आपके मार्गदर्शन के अनुसार झारखंड की जनता की सेवा निष्ठापूर्वक करता रहूंगा।”
मुलाकात के अंत में डॉ. अंसारी ने श्री वेणुगोपाल जी को हार्दिक धन्यवाद देते हुए कहा, “आपका आशीर्वाद और मार्गदर्शन मेरे लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहा है। आगे भी आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए मैं निरंतर समर्पित रहूंगा।”

















