लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) झारखंड का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) झारखंड का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

Share
Link copied

रांची : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) झारखंड इकाई ने आज अपने स्थापना दिवस को प्रदेश कार्यालय, रांची में बड़े उत्साह, एकजुटता और अनुशासन के साथ मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के प्रेरणास्रोत स्व. राम विलास पासवान तथा भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि से हुआ। इस अवसर पर पार्टी की मूल विचारधारा, संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के कुशल नेतृत्व में पार्टी को मिले ऐतिहासिक सफलता एवं शानदार प्रदर्शन के लिए सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिहार-झारखंड सहित पूरे देश में पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए हर कार्यकर्ता की एकजुटता और समर्पण बेहद जरूरी है।

बीरेंद्र प्रधान ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, सभी मोर्चा इकाइयों को सक्रिय करने तथा बड़े पैमाने पर जनसंपर्क अभियान चलाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का मुख्य लक्ष्य जनता के बीच सीधे जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करना और आगामी चुनावों में खुद को एक सशक्त विकल्प के रूप में स्थापित करना है। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकता, निरंतर सक्रियता और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का सामूहिक संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव उमेश तिवारी, उमेश पासवान, अभिषेक राय, आदित्य विजय प्रधान, ममता रंजन, श्रवण कुमार, दीपिका होरो, शिवजी कुमार, रतन पासवान, ज्योति होरो, विष्णु सोनी, आनंद वर्मा, भोला राय, हाफिजुल हसन, अमित बंधु, शिवजी तिवारी, आनंद पांडे, चुन्नू जी, विजय सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow