लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और अधिक मजबूती के साथ उभरेगी : बीरेन्द्र प्रधान
राँची : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की झारखंड इकाई ने आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर प्रादेशिक स्तरीय बैठक आयोजित की। रांची में हुई इस बैठक में संगठनात्मक रणनीति, चुनावी तैयारियों और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक का मुख्य फोकस पार्टी की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करना और जनआधार को विस्तार देना रहा।
बैठक में सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई तथा जिला और प्रखंड स्तर पर संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने के निर्देश जारी किए गए। साथ ही, प्रदेश से जुड़े जनहित के प्रमुख मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने पर जोर दिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान ने अपने संबोधन में कहा, “आने वाले दिनों में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन और जनसरोकारों के माध्यम से प्रदेश में एक सशक्त राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरेगी।” उन्होंने नगर निकाय चुनावों को पार्टी के लिए जनआधार विस्तार का महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा के साथ जुटने का आह्वान किया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन और प्रदर्शन के जरिए जनता की आवाज को बुलंद किया जाएगा।
बैठक में प्रमुख रूप से उमेश तिवारी, कपिल पासवान, बिलाल ख़ान, शैलेंद्र द्विवेदी, ममता रंजन, अभिषेक राय, मनोज राय, प्रदीप पासवान, आदित्य विजय प्रधान, गिरिधारी झा, श्रीकांत पासवान, अनिल पासवान, हेमंत श्रीवास्तव, संजय पासवान, दिनेश सोनी, दिलीप पासवान, राजेंद्र पासवान, दिलीप कुमार, अशोक सिंह, सच्चिदानंद गांधी, मनीषा देवी, राकेश सिंह, शिव जी, रतन पासवान, गणेश उपाध्याय, हाफिजुल हसन, पारसनाथ राय, अवधेश तिवारी, बंटी उपाध्याय, संजीत द्विवेदी, ज्योति होरो, दीपिका होरो, राजेश रंजन वर्मा, आनंद पांडे, सुरेंद्र राय, विजय कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता।उपस्थित रहे।


















