LJP (Ram Vilas) state working committee meeting discusses organisational expansion and movement strategy

लोजपा (रामविलास) की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में संगठन विस्तार और आंदोलन की रणनीति पर मंथन

LJP (Ram Vilas) state working committee meeting discusses organisational expansion and movement strategy
LJP (Ram Vilas) state working committee meeting discusses organisational expansion and movement strategy

रांची : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं चतरा विधायक जनार्दन पासवान भी मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देने, संगठनात्मक मजबूती तथा झारखंड सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जिला स्तर पर आंदोलन चलाने सहित पार्टी की भावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान को आगामी अवसर पर राज्यसभा सदस्य अथवा बिहार विधान परिषद चुनाव में पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार बनाए जाने की अनुशंसा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के समक्ष भेजने का निर्णय लिया।

बैठक में निष्क्रिय पदाधिकारियों की समीक्षा कर सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारी देने, झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) में भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को शामिल करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने तथा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के गठन का प्रस्ताव राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजने का भी फैसला लिया गया।

इसके अलावा प्रदेश कार्यसमिति में सभी प्रमंडलों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने और प्रत्येक प्रमंडल के लिए अलग प्रभारी नियुक्त करने पर सहमति बनी। पार्टी नेतृत्व ने अनुशासन को सर्वोपरि बताते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने का भी निर्णय लिया।

बैठक में रामजी पासवान, उमेश तिवारी, बेलाल खान, आशा राय, कपिल पासवान, आदित्य विजय प्रधान, प्रमोद सिंह, रामसेवक पासवान, शिवजी, रतन पासवान, हाफिजुल हसन, जी.पी. सिंह, अभिषेक राय, राजेश वर्मा, आनंद पांडेय, सुरेंद्र राय और संजीत द्विवेदी समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now