Birendra Pradhan appointed National Vice President of LJP (Ram Vilas); Janardan Paswan entrusted with the responsibility of Jharkhand State President.

बिरेंद्र प्रधान बने लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जनार्दन पासवान को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Birendra Pradhan appointed National Vice President of LJP (Ram Vilas); Janardan Paswan entrusted with the responsibility of Jharkhand State President.
Birendra Pradhan appointed National Vice President of LJP (Ram Vilas); Janardan Paswan entrusted with the responsibility of Jharkhand State President.

रांची: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने झारखंड के वरिष्ठ नेता एवं निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। करीब 26 वर्षों से पार्टी से जुड़े बिरेंद्र प्रधान ने विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करते हुए झारखंड में पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।

Baba new 1
Advertisement

प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल में संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जिला एवं प्रखंड स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

Kashmir
advertisement

नई जिम्मेदारी मिलने पर बिरेंद्र प्रधान ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पद और जिम्मेदारियां बदल सकती हैं, लेकिन पार्टी की विचारधारा, संगठन के प्रति निष्ठा और कार्यकर्ताओं के साथ उनका संबंध हमेशा कायम रहेगा।

बिरेंद्र प्रधान ने कहा कि झारखंड में अपने कार्यकाल के दौरान युवाओं, महिलाओं और नए कार्यकर्ताओं को संगठन में आगे बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में भी उनका प्रयास संगठन का विस्तार करने और नई पीढ़ी को पार्टी से जोड़ने का रहेगा। उन्होंने स्वर्गीय रामविलास पासवान के आदर्शों को अपनी राजनीतिक प्रेरणा बताते हुए कहा कि चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत करने के लिए वे लगातार काम करते रहेंगे।

RKDF
advertisement

इधर, पार्टी ने जनार्दन पासवान को झारखंड प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। बिरेंद्र प्रधान ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। बिरेंद्र प्रधान की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्ति पर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने इसे उनके लंबे संगठनात्मक योगदान और पार्टी के प्रति निष्ठा का सम्मान बताते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।