Eid Milad-un-Nabi procession taken out with great fanfare; Municipal Council President and Vice-President extended a welcome.

धूमधाम से निकला ईद मिलाद-उन-नबी का जुलूस, नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने किया स्वागत

Share
Link copied
Eid Milad-un-Nabi procession taken out with great fanfare; Municipal Council President and Vice-President extended a welcome.
Eid Milad-un-Nabi procession taken out with great fanfare; Municipal Council President and Vice-President extended a welcome.

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा: ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बुधवार को सिमडेगा शहर में अकीदत और उत्साह के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस के नीचे बाजार पहुंचने पर नगर परिषद अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा और उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ‘रिंकू’ ने जुलूस में शामिल लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया और ईद मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दी।

Baba new 1
Advertisement

इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा और उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ‘रिंकू’ ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जीवन पूरी दुनिया को अमन, मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि सिमडेगा की असली ताकत यहां का आपसी सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब है। इसे हर हाल में मजबूत बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

RKDF
advertisement

जुलूस के दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी विधि-व्यवस्था को लेकर साथ-साथ मौजूद रहे। एसडीओ सुमंत तिर्की, एसडीपीओ धर्मदेव पासवान तथा सीओ सह बीडीओ इम्तियाज अहमद समेत अन्य अधिकारी जुलूस के साथ चलते रहे। मौके पर नागेश्वर शाह, अमित लाल, चीकू, राकेश सरगुजा, बजरंग, रचित, स्वस्तिक, अनमोल बाड़ा, रोशन एक्का, अजीत, अजय, सत्यम, सलन, अनिकेत, सुबोध, रितेश समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Kashmir
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।