20251205 151825

हजारीबाग : चौपारण में 10 एकड़ अवैध अफीम की फसल नष्ट, पुलिस-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

हजारीबाग : चौपारण में 10 एकड़ अवैध अफीम की फसल नष्ट, पुलिस-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हजारीबाग, 05 दिसंबर
चौपारण थाना क्षेत्र के डोडिया और मोर्निया गांव में शुक्रवार को पुलिस और वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 10 एकड़ में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को पूरी तरह नष्ट कर दिया। गुप्त सूचना पर एसडीपीओ बरही अजित कुमार बिमल के नेतृत्व में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने सुबह से ही इलाके में पहुंची।

छापेमारी के दौरान पहाड़ी और जंगल से घिरे खेतों में बड़े पैमाने पर अफीम की तैयार फसल मिली। टीम ने तुरंत सभी पौधों को काटकर और कुचलकर मौके पर ही नष्ट कर दिया।

ये सामान भी किए गए नष्ट

खेतों में सिंचाई के लिए इस्तेमाल हो रहे निम्न उपकरण मौके पर जब्त कर तोड़-फोड़कर नष्ट कर दिए गए: 5 सेक्शन पाइप
4 डिलीवरी पाइप
2 होंडा पंप सेट

आरोपियों की तलाश जारी

अभी तक अवैध खेती करने वाले किसानों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस गांवों में नाम-पता का सत्यापन कर रही है। पहचान होते ही NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।अभियान में शामिल रहे अधिकारी-कर्मी

अजित कुमार बिमल (एसडीपीओ बरही)
चंद्रशेखर (पुलिस निरीक्षक, बरही अंचल)
बिनोद कुमार (थाना प्रभारी, बरही)

सरोज सिंह चौधरी (थाना प्रभारी, चौपारण)
एसआई रवि रंजन, एसआई सुबिन्दर राम, एएसआई बदल महतो एवं सशस्त्र बल
कुलदीप महतो (वनपाल)

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की अवैध खेती और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और भविष्य में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।यह कार्रवाई वर्ष 2025 में हजारीबाग जिले में अब तक की सबसे बड़ी अफीम विनष्टीकरण कार्रवाई है।

Share via
Share via