सिमडेगा के विधायक भूषण बाड़ा ने अस्पताल में भर्ती पूर्व हॉकी खिलाड़ी बिमल लकड़ा का हाल जाना, पेंशन समस्या दूर करने का दिया आश्वासन

सिमडेगा के विधायक भूषण बाड़ा ने अस्पताल में भर्ती पूर्व हॉकी खिलाड़ी बिमल लकड़ा का हाल जाना, पेंशन समस्या दूर करने का दिया आश्वासन

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूषण बाड़ा ने शुक्रवार को रांची के एक अस्पताल में भर्ती पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बिमल लकड़ा का हालचाल जाना। उनके साथ जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा भी मौजूद थीं। बिमल लकड़ा पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ होने के कारण अस्पताल में चिकित्सकीय देखरेख में हैं। विधायक ने अस्पताल पहुंचकर बिमल लकड़ा से मुलाकात की, उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों से उनके इलाज के बारे में विस्तृत चर्चा की।

विधायक ने डॉक्टरों से इलाज में कोई कमी न रखने का अनुरोध किया और बिमल लकड़ा को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि पूरा जिला उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहा है। विधायक भूषण बाड़ा ने कहा, “बिमल लकड़ा न केवल सिमडेगा, बल्कि पूरे झारखंड के गौरव हैं। उन्होंने अपने खेल से देश का नाम रोशन किया है। आज जब वे अस्वस्थ हैं, तो हमारा कर्तव्य है कि हम उनके साथ खड़े रहें।”

जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा ने भी बिमल लकड़ा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और उनके हॉकी में योगदान को अविस्मरणीय बताया। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने विधायक का बुके देकर स्वागत किया। मौके पर डॉक्टर प्रतीक सहित अन्य चिकित्सक मौजूद थे।

पेंशन समस्या को दूर करने का आश्वासन

अस्पताल में विधायक ने बिमल लकड़ा की पत्नी कांति बा से भी मुलाकात की। बिमल लकड़ा ने बताया कि उनकी पेंशन अभी तक शुरू नहीं हुई है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। इस पर विधायक ने उनकी पेंशन संबंधी समस्या को जल्द से जल्द दूर करने का आश्वासन दिया।

बिमल लकड़ा का शानदार हॉकी करियर

बिमल लकड़ा ने ओलंपिक को छोड़कर लगभग सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है और देश के लिए कई मेडल जीते हैं। उन्होंने चार बार एशिया कप, वर्ल्ड कप, इब्रो एशियन गेम्स सहित कई बड़े टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उनके भाई-बहन विनय लकड़ा, बीरेन्द्र लकड़ा और असुंता लकड़ा भी पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रह चुके हैं। इन चारों भाई-बहनों ने भारतीय हॉकी टीम के लिए खेलते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और देश के लिए अनगिनत मेडल हासिल किए।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now