जुमार नदी पर पुल निर्माण का शिलान्यास, ग्रामीणों के लिए राहत की सौगात

जुमार नदी पर पुल निर्माण का शिलान्यास, ग्रामीणों के लिए राहत की सौगात

Share
Link copied

रीता कुमारी 

कांके प्रखंड के बुद्धू बगीचा के समीप जुमार नदी पर बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण का सपना अब हकीकत में बदलने जा रहा है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की अनुशंसा और दो वर्षों की अथक मेहनत के बाद शुक्रवार को इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास किया गया। लगभग 4 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल क्षेत्र के कई गांवों को आपस में जोड़ेगा, जिससे आवागमन सुगम होगा और सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

बरसात के दिनों में जुमार नदी के उफान के कारण क्षेत्र में आवाजाही पूरी तरह ठप हो जाती थी, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। यह पुल अब ग्रामीणों के लिए राहत का सबब बनेगा। शिलान्यास समारोह में कांके विधायक सुरेश बैठा, प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुंडा, उप प्रमुख अजय बैठा, जिला परिषद सदस्य किरण देवी, मुखिया राम लखन मुंडा और मंडल भाजपा अध्यक्ष प्रभात भूषण सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों ने इस परियोजना के लिए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ ने उत्साह के साथ भाग लिया। यह पुल न केवल क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान करेगा।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow