3200 करोड़ के शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई: पूर्व CM भूपेश बघेल की करीबी सौम्या चौरसिया गिरफ्तार

3200 करोड़ के शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई: पूर्व CM भूपेश बघेल की करीबी सौम्या चौरसिया गिरफ्तार

Share
Link copied

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कथित 3200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की करीबी मानी जाने वाली निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को लंबी पूछताछ के बाद ED ने उन्हें हिरासत में लिया। आज बुधवार को उन्हें रायपुर की विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सौम्या चौरसिया पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में उनकी उप सचिव रह चुकी हैं। ED की जांच में उनका नाम शराब घोटाले के सिंडिकेट से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें अवैध कमीशन, नकली होलोग्राम और लाइसेंस के दुरुपयोग से राज्य को भारी नुकसान पहुंचाया गया। जांच एजेंसी के अनुसार, यह घोटाला कांग्रेस सरकार के समय 2019-2022 के बीच हुआ, जिसमें कुल 3200 करोड़ रुपये की अनियमितताएं सामने आई हैं।

इस मामले में पहले ही कई बड़े नाम गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल, पूर्व IAS अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर और अन्य शामिल हैं। ED का दावा है कि सिंडिकेट ने अवैध शराब बिक्री और कमीशन से करोड़ों की कमाई की। सौम्या चौरसिया पहले कोयला लेवी घोटाले में भी आरोपी रह चुकी हैं और सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत पर बाहर थीं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow