20251217 123209

बिहार के बाजारों में जहर घोलने वाली धनबाद की अवैध शराब फैक्ट्री का बड़ा खुलासा!

बिहार के बाजारों में जहर घोलने वाली धनबाद की अवैध शराब फैक्ट्री का बड़ा खुलासा!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखण्ड के धनबाद और गिरिडीह उत्पाद विभाग ने की इस फैक्ट्री को किया ध्वस्त.

एक ऐसी खबर जो आपके रोंगटे खड़े कर देगी! बिहार के होटलों में, ढाबों पर चोरी चुपके परोसी जा रही वो चमचमाती विदेशी ब्रांड शराब… वो असल में धनबाद की गली में बनी जहर की खेती है! जी हां, उत्पाद विभाग ने धनबाद के मनियाडीह थाना क्षेत्र के जीतपुर बस्ती में एक मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया।

यह कोई छोटा-मोटा कारोबार नहीं था। पूरी तरह ऑर्गनाइज्ड सेटअप – स्प्रिट से लेकर कई विदेशी ब्रांडो के फर्जी लेबल तक! टीम ने जब छापा मारा तो मिला खजाना: 1,200 लीटर स्प्रिट, 175 लीटर विभिन्न ब्रांडों की अवैध विदेशी शराब, और भारी मात्रा में खाली बोतलें, स्टिकर, कॉर्क। बस, तैयार था बाजार में बेचने को ‘प्रीमियम’ माल!

उत्पाद निरीक्षक कुमार सत्येंद्र ने बताया कि, “यह शराब बिहार के कई जिलों के बाजारों में खापाने के प्लान से तैयार थी। झारखंड के होटल, ढाबे – हर जगह इसका जाल फैला था। लाखों लोग बिना जाने मौत के मुंह में कूद रहे थे!” बिहार में जहरीली शराब से पहले ही सैकड़ों मौतें हो चुकी हैं – सरन, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर जैसे जिलों में। अब धनबाद का लिंक फूटा!

मुख्य आरोपी कौन?

डब्लू मंडल: किंगपिन! पहले भी अवैध शराब केस में पकड़ा गया, फिर भी धंधा चला रहा था।टीकाराम: मकान मालिक, फैक्ट्री को शेल्टर दे रहा था।दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी, इस छापेमारी में गिरिडीह उत्पाद विभाग का भी फुल सपोर्ट रहा।

Share via
Share via