यशस्वी जायसवाल अस्पताल में भर्ती: एक्यूट गैस्ट्रोएंटेराइटिस से पीड़ित, जल्द ठीक होने की उम्मीद

यशस्वी जायसवाल अस्पताल में भर्ती: एक्यूट गैस्ट्रोएंटेराइटिस से पीड़ित, जल्द ठीक होने की उम्मीद

यशस्वी जायसवाल अस्पताल में भर्ती: एक्यूट गैस्ट्रोएंटेराइटिस से पीड़ित, जल्द ठीक होने की उम्मीद

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुणे, 17 दिसंबर – भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2025 के सुपर लीग मुकाबले के बाद पेट में तेज दर्द और ऐंठन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जांच में पता चला कि वे एक्यूट गैस्ट्रोएंटेराइटिस से पीड़ित हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों ने उन्हें दवाएं जारी रखने के साथ पूरा आराम करने की सलाह दी है।

मंगलवार को पुणे में खेले गए हाई-स्कोरिंग मैच में मुंबई ने राजस्थान को तीन विकेट से हराया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216/4 रन बनाए, जिसे मुंबई ने 18.1 ओवर में 3 विकेट खोकर चेज कर लिया। यशस्वी ने मुंबई की ओर से ओपनिंग करते हुए 16 गेंदों पर 15 रन बनाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मैच के दौरान ही उन्हें पेट में ऐंठन की शिकायत थी, जो मैच खत्म होने के बाद बढ़ गई।मैच के कुछ घंटे बाद उन्हें पिंपरी-चिंचवड़ स्थित आदित्य बिड़ला मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। यहां सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड जैसी जांचें की गईं, जिनमें एक्यूट गैस्ट्रोएंटेराइटिस (पेट और आंतों में संक्रमण और सूजन) की पुष्टि हुई। उन्हें IV फ्लूइड्स और दवाएं दी गईं। डॉक्टरों का कहना है कि यह सामान्य समस्या है और कुछ दिनों में ठीक हो जाती है।

मैच में मुंबई की रोमांचक जीत

इस मैच में मुंबई की जीत के हीरो रहे कप्तान अजिंक्य रहाणे (41 गेंदों पर नाबाद 72 रन) और सरफराज खान (केवल 22 गेंदों पर 73 रन, 6 चौके और 7 छक्के)। यशस्वी और रहाणे ने पहले विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी की, जबकि रहाणे और सरफराज ने दूसरे विकेट के लिए मात्र 39 गेंदों पर 111 रनों की तूफानी पार्टनरशिप की।हालांकि, इस जीत के बावजूद मुंबई टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

यशस्वी की शानदार फॉर्म

अस्पताल में भर्ती होने से पहले यशस्वी शानदार फॉर्म में थे। SMAT 2025 के तीन मैचों में उन्होंने 168.6 की स्ट्राइक रेट से 145 रन बनाए (औसत 48.33)। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उन्होंने तीन मैचों में 156 रन (औसत 78) ठोके थे।क्रिकेट प्रशंसक यशस्वी के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं, ताकि वे जल्द ही मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी जारी रख सकें। BCCI की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन उम्मीद है कि वे जल्द ठीक होकर वापसी करेंगे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now