20251218 071744

सिमडेगा: अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में क्रिसमस गैदरिंग महोत्सव का भव्य उद्घाटन

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा जिले के अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में बुधवार देर शाम सबसे बड़े क्रिसमस गैदरिंग महोत्सव का भव्य उद्घाटन किया गया। कैथोलिक क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन (सीसीवाईए) के तत्वावधान में आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बिशप विसेंट बरवा, जीईएल चर्च के बिशप मुरेल बिलुंग और डीसी कंचन सिंह ने संयुक्त रूप से क्रिसमस केक काटकर किया। इसके बाद अतिथियों ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। बिशप विसेंट बरवा ने चरनी में आशीष जल का छिड़काव भी किया।

उद्घाटन अवसर पर बिशप विसेंट बरवा ने अपने संदेश में कहा कि क्रिसमस का पर्व मानव जाति के लिए प्रेम और करुणा का संदेश लेकर आता है। बिशप मुरेल बिलुंग ने कहा कि मनुष्य को आध्यात्मिक शक्ति से भरकर जीवन संचालन करना चाहिए, जो दूसरों के कल्याण, शांति और आगे बढ़ने में सहायक सिद्ध होता है।

डीसी कंचन सिंह ने क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने सभी लोगों के पापों को अपने ऊपर लेकर प्रायश्चित किया और आज हम उनका जन्मोत्सव मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं।

उद्घाटन के बाद ख्रीस्तीय कैरॉल गायन की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। शाम सात बजे से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में एनआरडीसी अरुणा कुमारी, एसडीपीओ बेजु उरांव, सीओ मो इम्तियाज अहमद, पूर्व विधायक बसंत कुमार लोंगा, लता तिर्की, अजीत नवरंगी, कुलदीप किंडो, विशाल तिर्की, शिशिर मिंज, पतरस एक्का, पुष्पा कुल्लू, कंचन कबीर, जैक्शन किड़ो सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस अवसर पर दिवंगत पूर्व विधायक एवं सीसीवाईए के संस्थापक स्व. नियेल तिर्की को भावपूर्ण श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। मंच संचालन ओलिवर लकड़ा ने किया।

गैदरिंग के दौरान अल्बर्ट एक्का स्टेडियम खेल-तमाशे और झूलों से सजाया गया है। पूरे मैदान में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां लोग खरीदारी और मनोरंजन का आनंद ले रहे हैं। बच्चे झूलों पर झूलते हुए विशेष उत्साहित नजर आए। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए टाउन थानेदार रोहित कुमार रजक पुलिस बल के साथ तैनात रहे।

Share via
Share via