मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में औद्योगिक विकास, नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा औद्योगिक इकाइयों से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने उद्योग जगत को राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि FJCCI की भूमिका राज्य के आर्थिक सशक्तिकरण में बेहद महत्वपूर्ण रही है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों और सुझावों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी तथा संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार राज्य में व्यवसाय-अनुकूल वातावरण को और अधिक सरल बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित हो सकें।

इस अवसर पर FJCCI के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, सह सचिव रोहित पोद्दार, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल तथा कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, मनीष श्राफ एवं डॉ. अभिषेक रामाधीन उपस्थित थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now