20251220 224549

भुरकुंडा में विजय ज्वेलर्स पर हथियारबंद अपराधियों की बड़ी डकैती, 25 लाख से अधिक की ज्वेलरी लूटकर फरार

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को अपराधियों ने एक ज्वेलरी शॉप में घुसकर बड़ी डकैती को अंजाम दिया। ट्रैकर स्टैंड के पास बाजार में स्थित विजय ज्वेलर्स पर पांच हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला और बंदूक की नोक पर दुकानदार को धमकाकर करीब 25 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। अपराधी दो बाइक पर सवार होकर आए थे। ग्राहक बनकर दुकान में घुसे लुटेरों ने अचानक पिस्तौल निकालकर दुकान मालिक और स्टाफ को डराया-धमकाया। विरोध करने पर मारपीट भी की गई। लूटपाट के बाद बदमाश उसी दिशा में फरार हो गए, जहां से आए थे।

सूचना मिलते ही भुरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुकान व आसपास के सीसीटीवी फुटेज की छानबीन कर रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। सभी संभावित रास्तों पर नाकाबंदी कर दी गई है और छापेमारी की जा रही है।

इस घटना से भुरकुंडा बाजार में दहशत का माहौल है। दुकानदारों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की है।

Share via
Share via