सिमडेगा : पीडियापोंछ पल्ली में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस गैदरिंग सह मिलन समारोह
शंभू कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिमडेगा : सिमडेगा जिले के बोलबा प्रखंड अंतर्गत सलंगापोंछ भिखारियत के पीडियापोंछ पल्ली में आज क्रिसमस गैदरिंग सह मिलन समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पल्ली पुरोहित फादर बासिल सोरेंग द्वारा मिस्सा पूजा से हुई, जिसमें सहयोग फादर एमानुएल डांग ने किया।
इसके बाद फादर बासिल सोरेंग ने विधिवत चरनी की आशीष देते हुए क्रिसमस गैदरिंग का केक काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झामुमो जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना ने अपने संदेश में कहा, “क्रिसमस शांति और सौहार्द का त्योहार है। यह हमें जीवन में आशा बनाए रखने और खुशियां बांटने की प्रेरणा देता है। यह क्रिसमस आपके और आपके परिवार के लिए अनंत खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और ढेर सारा प्यार लेकर आए।” उन्होंने सभी को मेरी क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में पल्ली के सभी मंडली के भाई-बहनों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर पल्ली पुरोहित फादर बासिल सोरेंग, सहायक पुरोहित फादर एमानुएल डांग, झामुमो जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना, थाना प्रभारी देवीदास मुर्मू, झामुमो प्रखंड सचिव जैनुल अंसारी, राजीव कुल्लू, झामुमो जिला कोषाध्यक्ष राजेश टोप्पो, कैथलिक सभा अध्यक्ष क्रिस्टोफर डुंगडुंग, महिला संघ की सभानेत्री एलिन मिंज, युवा संघ अध्यक्ष संदीप बा तथा बड़ी संख्या में विश्वासी गण उपस्थित थे।
क्रिसमस के इस पावन अवसर पर पल्ली में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखते ही बनता था।

















