लचरागढ़ में कल्याण आश्रम स्थापना दिवस सह बालासाहब देशपांडे जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई
शंभू कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिमडेगा : वनवासी कल्याण केंद्र की शैक्षिक इकाई श्रीहरि वनवासी विकास समिति, झारखंड द्वारा संचालित विवेकानन्द शिशु/विद्या मंदिर उच्च विद्यालय, लचरागढ़ में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के स्थापना दिवस तथा संस्थापक श्रद्धेय बालासाहब देशपांडे की जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा बालासाहब देशपांडे, मां सरस्वती, ओम एवं भारत माता के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुई। इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं एवं आचार्यों ने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया तथा राष्ट्र, समाज और जनजातीय उत्थान की मंगल कामना की।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने श्रद्धेय बालासाहब देशपांडे के प्रेरणादायी जीवन, त्याग, सेवा एवं वनवासी समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। जीवनी प्रतियोगिता में लव कुमार कुशवाहा प्रथम, लवली कुमारी द्वितीय एवं आयुष अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहे। विद्या मंदिर स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में संध्या कुमारी ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए दल सह रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें भैयों की टीम में एकलव्य दल तथा बहनों की टीम में आरुणि दल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
अतिथियों गणेश सिंह, बिमला देवी एवं बसंती बड़ाईक जगेश्वर सिंह ने अपने उद्बोधन में वनवासी कल्याण केंद्र के कार्यों, उद्देश्यों एवं दूरदर्शी लक्ष्यों पर प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए। मंच संचालन सुदर्शन कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन अर्जुन महतो ने किया।
कार्यक्रम में यमुना कुमारी, दसरथी देवी, बिमला देवी, लक्ष्मी देवी, अर्जुन महतो, बसंती बड़ाईक, शकुंतला कुमारी, गणेश सिंह, जगेश्वर सिंह, प्रमोद पाणीग्राही, सुदर्शन कुमार, प्रगति सिंह, सुनीति कुमारी, संध्या बड़ाईक, भागीरथी सिंह, शिवरचंद नायक, रजनी बड़ाईक, सबरन सिंह, कालीचरण सिंह, एटलस तोपनो, तरूण कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

















