20251230 200508

झारखंड में तदाशा मिश्रा बनीं पूर्ण डीजीपी, प्रभारी से मिली स्थायी जिम्मेदारी

झारखंड में तदाशा मिश्रा बनीं पूर्ण डीजीपी, प्रभारी से मिली स्थायी जिम्मेदारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

20251230 200508

रांची, 30 दिसंबर : झारखंड सरकार ने 1994 बैच की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को राज्य का महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक (डीजीपी एवं एचओपीएफ) नियुक्त कर दिया है। इससे पहले वे प्रभारी डीजीपी के रूप में कार्यरत थीं। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।अधिसूचना के अनुसार, तदाशा मिश्रा को महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक (एचओएएफ) के पद पर पदस्थापित किया गया है। यह नियुक्ति झारखंड में पुलिस प्रमुख के चयन एवं नियुक्ति नियमावली 2025 के संशोधित प्रावधानों के तहत की गई है।

तदाशा मिश्रा झारखंड की पहली महिला डीजीपी हैं। उन्होंने नवंबर 2025 में पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद प्रभारी डीजीपी का पदभार संभाला था। उनकी यह नियुक्ति राज्य पुलिस बल के लिए एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है।मिश्रा ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई है। उनकी सख्त प्रशासनिक छवि के कारण उन्हें ‘लेडी सिंघम’ भी कहा जाता है।

Share via
Share via