नए साल से पहले झारखंड के युवाओं को बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1910 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नए साल से पहले झारखंड के युवाओं को बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1910 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

रांची, 30 दिसंबर : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित भव्य नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JSSC CGL)-2023 के माध्यम से चयनित 1910 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। यह आयोजन नए साल की पूर्व संध्या पर राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ा उपहार साबित हुआ, जिससे चयनित उम्मीदवारों और उनके परिवारों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

नए साल से पहले झारखंड के युवाओं को बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1910 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जिस कठिन परिश्रम और संघर्ष से इन युवाओं ने यह मुकाम हासिल किया है, उसी निष्ठा, लगन और सेवा भावना से राज्य के विकास में योगदान दें। उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया में आई चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा, “इरादे नेक हों तो सफलता जरूर मिलती है।”

सरकार ने पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा आयोजित की, जिससे विरोधी तत्वों की साजिशें नाकाम हुईं और अभ्यर्थियों की मेहनत रंग लाई।मुख्यमंत्री ने युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को कड़ी चेतावनी दी और कहा, “नौजवानों के भविष्य के साथ साजिश रचने वाले जेल जाएंगे।” उन्होंने राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए बताया कि हर युवा अपने पैरों पर खड़ा हो, इसी सोच से काम हो रहा है। नियुक्तियों का सिलसिला जारी रहेगा और पिछले एक साल में 10 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त कर्मियों से अपील की कि वे अपनी कार्यशैली से सरकार की छवि मजबूत बनाएं और अन्य युवाओं को सफलता के लिए प्रेरित करें। सरकारी कर्मियों की सुरक्षा के लिए बैंकों से किए गए MoU का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दुर्घटना में 1 करोड़ रुपये की सहायता मिलेगी।समारोह में गरीब, किसान, मजदूर, आदिवासी, दलित, महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने के सरकार के संकल्प को दोहराया गया। मुख्यमंत्री ने कहा, “समय हर किसी का बदलता है, हमें एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए।” आपके विश्वास पर हम विकास की लंबी लकीर खींच रहे हैं।चयनित अभ्यर्थियों ने भी मंच से अपने अनुभव साझा किए। कई अभ्यर्थियों ने लंबे संघर्ष के बाद मिली इस सफलता के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

एक अभ्यर्थी ने कहा कि पारदर्शी प्रक्रिया से गरीब परिवारों के युवाओं को मौका मिला।यह आयोजन झारखंड सरकार की रोजगार सृजन और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक है। विभिन्न पदों जैसे सहायक प्रखंड अधिकारी, जूनियर सचिवालय सहायक आदि पर ये नियुक्तियां राज्य के प्रशासनिक तंत्र को नई ऊर्जा प्रदान करेंगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now