20251231 150922

मुख्यमंत्री ने नव-पदोन्नत IPS अधिकारियों को बैच पहनाकर किया सम्मानित

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड स्थित अपने आवासीय कार्यालय में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) रैंक में हाल ही में पदोन्नत हुए राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को IPS बैच पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा हार्दिक बधाई दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पदोन्नत अधिकारियों में राम समद, रोशन गुड़िया, अविनाश कुमार, राजेश कुमार, मजरूल होदा तथा दीपक कुमार शामिल हैं। इन अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की।

इस कार्यक्रम में मुख्य सचिव अविनाश कुमार तथा पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा भी उपस्थित रहीं। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने भी नव-पदोन्नत IPS अधिकारियों को बैच पहनाकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं।

Share via
Share via