20260101 134725

रांची के नामकुम में पत्रकार के घर अपराधियों का उत्पात: पिस्टल लहराकर दी गोली मारने की धमकी, दोनों आरोपी गिरफ्तार

रांची : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में रहने वाले एक अखबार के सीनियर रिपोर्टर सुरजमणि सिंह के आवास पर दो अपराधियों ने खुलेआम उत्पात मचाया। आरोपियों ने पिस्टल लहराते हुए पत्रकार को गोली मारने की धमकी दी और गाली-गलौज की, जिससे पूरे परिवार में दहशत का माहौल पैदा हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खरसावां शहीद दिवस: ग्रामीणों ने 1948 गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, 

घटना की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की हरकतें साफ दर्ज हुईं, जिसने पुलिस की जांच को आसान बना दिया।

Share via
Share via