बुर्का पहनकर छिपा नाबालिग दुष्कर्म का आरोपी वृंदावन से गिरफ्तार, धौलपुर पुलिस ने निकाला पैदल जुलूस, देखे वीडियो

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बुर्का पहनकर छिपा नाबालिग दुष्कर्म का आरोपी वृंदावन से गिरफ्तार, धौलपुर पुलिस ने निकाला पैदल जुलूस, देखे वीडियो

धौलपुर, 31 दिसंबर : राजस्थान के धौलपुर जिले में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा बर्खास्त RAC जवान रामभरोसी उर्फ राजेंद्र सिसोदिया (उम्र 50 वर्ष) को उत्तर प्रदेश के वृंदावन से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए महिला के भेष में बुर्का पहने हुए था, सिर मुंडवाया हुआ था और होठों पर लिपिस्टिक लगाई हुई थी।

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के अनुसार, आरोपी ने 15 दिसंबर को पीड़िता और उसके भाई को नौकरी का झांसा देकर अपने घर बुलाया था। भाई को बाजार भेजने के बाद उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के चिल्लाने पर कॉलोनीवासी जमा हो गए, जिसके बीच आरोपी फरार हो गया।आरोपी के खिलाफ पहले से POCSO एक्ट सहित कम से कम 5 मामले दर्ज हैं, जिसके कारण वह RAC से बर्खास्त हो चुका था। गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसे वृंदावन में संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पकड़ा।गिरफ्तारी के बाद धौलपुर पुलिस ने आरोपी को बुर्के में ही शहर के मुख्य बाजारों से पैदल जुलूस निकालकर कोर्ट ले जाया। यह कार्रवाई जनता में संदेश देने के उद्देश्य से की गई।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है और आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना हो रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now