CBI ने शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया

CBI ने शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया

Share
Link copied

CBI

Drishti  Now  Ranchi

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया आज CBI के दफ्तर नहीं गए। शराब घोटाला मामले में उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था। सिसोदिया ने एजेंसी से एक हफ्ते का समय मांगा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली बजट 2023-24 की तैयारी चल रही है और मैं इसी काम में बिजी हूं। इस वजह से मुझे और समय दिया जाए।

CBI ने सिसोदिया को आज के लिए राहत दे दी है। अधिकारियों ने कहा कि पूछताछ के लिए जल्द ही दूसरा समन जारी किया जाएगा।

सिसोदिया बोले- सवालों से नहीं भाग रहा
मनीष सिसोदिया ने मामले में कहा कि मुझे कल CBI का नोटिस मिला था और आज ही पूछताछ के लिए बुला लिया। इस समय मैं दिल्ली का बजट बनाने के काम में लगा हूं। बजट के काम में देरी नहीं हो, इसलिए एक-एक दिन मेरे लिए अहम हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं CBI के सवालों से नहीं भाग रहा, सिर्फ यह कह रहा हूं कि बजट के काम में इसका असर न हो। सिसोदिया आगे बोले कि मैंने CBI से पूछताछ के लिए फरवरी अंत तक का समय मांगा है। मुझे आशंका है कि भाजपा मेरी गिरफ्तारी करवा सकती है, लेकिन मैं गिरफ्तारी से नहीं डरता और न ही मैं सवालों से भाग रहा हूं। मैं CBI के हर सवाल का जवाब दूंगा।

सिसोदिया बोले- मेरे खिलाफ CBI और ED ने पूरी ताकत लगा रखी है
सिसोदिया ने शनिवार को ट्वीट कर जानकारी दी थी कि उन्हें CBI ने पूछताछ के लिए बुलाया है। सिसोदिया ने कहा था- मेरे खिलाफ CBI और ED ने पूरी ताकत लगा रखी है, घर पर रेड, बैंक लॉकर तलाशी, कहीं मेरे खिलाफ अभी तक कुछ नहीं मिला। सिसोदिया ने कहा है कि मेरी गलती यह है कि मैंने बस दिल्ली के बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा का इंतजाम किया है। भाजपा वाले बच्चों की शिक्षा को रोकना चाहते हैं। मैंने जांच में हमेशा सहयोग किया है और करूंगा।

केजरीवाल बोले- दिल्ली में शराब घोटाला जैसा कुछ नहीं
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मामले में कहा कि दिल्ली में शराब घोटाला जैसा कुछ भी नहीं हुआ। यह विपक्षी पार्टी की तरफ से बनाया गया एक राजनैतिक मुद्दा है। अभी तक CBI और ED को जांच में कुछ भी नहीं मिला है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow