राँची में भारी ठंड और शीतलहर के कारण छोटे बच्चों के लिए राहत! KG से कक्षा 6 तक निजी स्कूलों में कक्षाएँ 12 से 14 जनवरी तक स्थगित

राँची में भारी ठंड और शीतलहर के कारण छोटे बच्चों के लिए राहत! KG से कक्षा 6 तक निजी स्कूलों में कक्षाएँ 12 से 14 जनवरी तक स्थगित

Share
Link copied

राँची: लगातार बढ़ती कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चेतावनी को देखते हुए राँची जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) राँची के विशेष बुलेटिन के अनुसार जिले में अगले कुछ दिनों तक भारी ठंड बनी रहने की संभावना है। इसी के मद्देनजर उपायुक्त  मंजूनाथ भजन्त्री ने 12 जनवरी से 14 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है ।

मुख्य आदेश

(12 से 14 जनवरी 2026 तक):कक्षा KG से कक्षा 6 तक → सभी निजी विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य पूर्णतः स्थगित रहेगा।
कक्षा 7 से कक्षा 12 तक → कक्षाएँ सुबह 10:00 बजे से शुरू की जाएँगी। विद्यालय प्रबंधन इसकी पूरी जिम्मेदारी लेंगे।
यदि इस दौरान किसी विद्यालय में पहले से निर्धारित परीक्षा है, तो विद्यालय अपने विवेक से उसे आयोजित कर सकते हैं।

यह आदेश केवल निजी विद्यालयों पर लागू है और इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश सभी प्रबंधनों को दिए गए हैं।

अभिभावकों से अपील:
बच्चों को गर्म कपड़े (स्वेटर, जैकेट, मोज़े, दस्ताने, टोपी आदि) जरूर पहनाएँ, गरम पानी और पौष्टिक भोजन दें। सुबह के समय बाहर निकलते समय विशेष सावधानी बरतें। बच्चों की सेहत सर्वोपरि है!मौसम की स्थिति पर नजर रखें और IMD या राँची जिला प्रशासन की आधिकारिक सूचनाओं का अनुसरण करें।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow