IMG 20201116 WA0083

हिंदू जागरण मंच सुखदेव नगर मंडल नें छठ महापर्व सरकारी गाइडलाइन का किया विरोध.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : आज संध्या 6:30 बजे हिंदू जागरण मंच सुखदेव नगर मंडल के द्वारा आगामी छठ महापर्व के लिए झारखंड सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइंस के विरोध में खादगढ़ा स्थित नीम चौक पर झारखंड सरकार का पुतला दहन किया गया, क्योंकि झारखंड सरकार के द्वारा लगातार हिंदू आस्था पर कोरोना की आड़ में चोट पहुंचाया जा रहा है और यह स्थिति संपूर्ण हिंदू समाज के द्वारा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम सभी एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र में रहते हैं और इसका अर्थ यह है कि इस राष्ट्र में सभी धर्म को यह स्वतंत्रता है कि वह अपने पर्व अपनी आस्था या संस्कृति का वहन अपने धर्म के आधार पर करेंगे ना कि किसी के आदेश पर करेंगे, परंतु शायद हेमंत सरकार को धर्मनिरपेक्षता का तनिक भी ज्ञान नहीं है। अगर सरकार के द्वारा गाइडलाइन्स का संसोधन नही हुआ तो फिर सम्पूर्ण हिन्दू समाज के द्वारा इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

मंडल महामंत्री श्री शशिकांत तिवारी ने कहा कि सरकार के द्वारा यह एक जघन्य अपराध किया जा रहा है क्योंकि यह सरकार कोरोना को आधार बनाकर हिन्दू हितों का हनन कर रही है, और ऐसी कटु नीति कभी बर्दास्त नही की जाएगी, वही मंडल अध्यक्ष श्री संतोष ठाकुर ने कहा कि सरकार सिर्फ हिंदुओं को ही गाइडलाइन दे रही है क्या इसके अलावा कोई समाज झारखंड में नही है उनके लिए तो सरकार ने कभी गाइडलाइन जारी नही किया, और साथ ही साथ खुद भी भीड़ में शामिल होकर आयोजन के भागीदार बनते हैं तो इसका मतलब यह हुआ कि सरकार अब राजशाही चलाने को सोच रही है।

इस कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे जिनमें मुख्य रूप से हिन्दू जागरण मंच महानगर महामंत्री निशांत यादव, महानगर कार्यक्रम प्रमुख ब्रजेश कुमार, पार्षद प्रतिनिधि राहुल चौधरी, संतोष ठाकुर, शशीकांत तिवारी, अरविंद गुप्ता, कृष्णा बरनवाल, अजित चौधरी, प्रियांशु कुमार, अमित अग्रवाल, सोनू प्रसाद, सुनील बरनवाल, संभू ठाकुर, अर्पित कुमार, संभू बरनवाल, अंकुर, विनायक मिश्रा, गोलू जायसवाल, सुधीर चौधरी, ओम चौधरी, नवीन ठाकुर, चंदन चौधरी, विजय ठाकुर, सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Share via
Share via