20260112 204509

रेड क्रॉस के युवाओं ने दिखाई निस्वार्थ सेवा की मिसाल: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर रक्तदान महादान

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, सिमडेगा इकाई ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एक विशेष रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया। इस नेक कार्य में रेड क्रॉस के उत्साही युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर “महादान” का संकल्प लिया।

शिविर का आयोजन सोमवार को सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में किया गया। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव मोहन सिंह ने कहा, “रेड क्रॉस के युवा सदस्य निस्वार्थ सेवा भावना से सदैव आगे रहते हैं। वे न केवल रक्तदान जैसे महान कार्य में विशेष योगदान देते हैं, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि रेड क्रॉस के सदस्य जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में समय-समय पर विशेष चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर और अन्य सेवा कार्य आयोजित करते हैं। अपनी इसी सेवा भावना के कारण भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी विश्व की सबसे बड़ी मानवीय संस्था के रूप में जानी जाती है।

शिविर में धीरज सिंह, अंकित विश्वकर्मा, अभिषेक गुप्ता, अंकित किसलय, जॉय विकास सिंह, सौरभ रोशन, गौरव सिंह, आदित्य भारती सहित 22 लोगों ने रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर को सफल बनाने में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, सिमडेगा इकाई के चेयरमैन मोती लाल अग्रवाल, महासचिव मोहन सिंह, सह सचिव नरेश कुमार अग्रवाल और सदस्य मितेश सिंह, रीतेश अग्रवाल, धीरज सिंह के साथ साथ ब्लड बैंक कर्मी रीना तिग्गा, सुबल बागे, राजीव ठाकुर और किरण कुमारी का सराहनीय योगदान रहा।

Share via
Share via