20260119 152328

झारखंड भाजपा ने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई दी, नई दिल्ली में प्रदेश नेताओं ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश नेताओं ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन** जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। श्री नबीन, जो झारखंड की रांची में जन्मे हैं, पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं और उनके नेतृत्व में पार्टी को नई ऊर्जा एवं पहचान मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने कहा, “नितिन नबीन जी के नेतृत्व में भाजपा को नई ऊर्जा मिलेगी। देश की युवा शक्ति करोड़ों की संख्या में सक्रिय रूप से पार्टी से जुड़कर माननीय प्रधानमंत्री जी के संकल्प ‘आत्मनिर्भर भारत’ के सपनों को साकार करने में योगदान करेगी। झारखंड इनकी जन्मभूमि है, इसलिए झारखंड के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है।” उन्होंने उनके यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना की।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बधाई देते हुए कहा कि नितिन नबीन जी के कुशल नेतृत्व में भाजपा सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी बनेगी तथा और मजबूत होगी। उन्होंने आगामी विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी की मजबूती से जीत की उम्मीद जताई।

इस अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र जी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, मधु कोड़ा, चंपई सोरेन, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, पी एन सिंह, अभयकांत प्रसाद, डॉ।दिनेशानंद गोस्वामी, यदुनाथ पांडेय, डॉ रविंद्र कुमार राय, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, विकास प्रीतम, बालमुकुंद सहाय, गणेश मिश्र सहित झारखंड के सभी राष्ट्रीय परिषद सदस्य शामिल रहे।

झारखंड भाजपा कार्यकर्ता नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी के और मजबूत होने तथा आगामी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने की उम्मीद जता रहे हैं। उनके जन्म से जुड़े होने के कारण प्रदेश में विशेष जुड़ाव और उत्साह देखा जा रहा है।

Share via
Share via