20260120 204135

राजमहल मॉडल कॉलेज में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर बैठक आयोजित

साहिबगंज : गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजमहल मॉडल कॉलेज में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने की। बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से मनाने को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक में तय किया गया कि 22 जनवरी को महाविद्यालय परिसर में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का विषय “स्वतंत्रता से गणतंत्र की ओर” रखा गया है, जिसके माध्यम से छात्र–छात्राओं में राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ-साथ संविधान के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया जाएगा।

वहीं 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह के साथ-साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में छात्र–छात्राएँ उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी कार्यक्रम पूर्णतः इको-फ्रेंडली (पर्यावरण अनुकूल) होंगे। रंग-बिरंगे गुब्बारों का उपयोग न करने का निर्णय लिया गया, क्योंकि यह प्रकृति, पर्यावरण, जीव-जंतुओं एवं पक्षियों के लिए हानिकारक होते हैं। सभी से सजावट में गुब्बारों का प्रयोग न करने की अपील की गई है। साथ ही सभी छात्र–छात्राओं की प्रातः 8:30 बजे तक अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने सभी छात्र–छात्राओं से अनुशासन और उत्साह के साथ कार्यक्रमों में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। बैठक में महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Share via
Share via