Ritik shrivastava

धनबाद में उडीसा बैंक लूट का खुलासा : सोने का खजाना बरामद! 5  करोड़ का सोना जब्त , डकैत भी गिरफ्तार, रेड जारी 

Share
Link copied

धनबाद में उड़ीसा बैंक लूट  का खुलासा : सोने का खजाना बरामद! 5  करोड़ का सोना जब्त , डकैत भी गिरफ्तार, रेड जारी 

Ritik shrivastava

धनबाद शहर में आज एक ऐसा खुलासा हुआ जो दो राज्यों के पुलिस को हिला कर रख दिया! ओडिशा के बैंक ऑफ महाराष्ट्र से सनसनीखेज लूट का मास्टर प्लान धनबाद से ही रचा गया था। 5 करोड़ रुपये के चमकते सोने के बिस्किट्स को लुटेरे यहां छिपा लाए थे – लेकिन धनबाद और ओडिशा पुलिस की जॉइंट ‘कार्यवाही ऑपरेशन ब्लैक गोल्ड’ ने सबका खेल बिगाड़ दिया!

कल रात से चले सघन ऑपरेशन में निरसा के जंगलों और सिंदरी के गुप्त गोदामों पर पुलिस ने एक साथ धावा बोला।

नतीजा? 4 कुख्यात लुटेरे – जिनमें गैंग लीडर रमेश यादव भी शामिल  गिरफ्तार हुआ! बरामद माल देखकर पुलिस वाले भी दंग – सोने के 20 किलो से ज्यादा बिस्किट, चांदी के जेवर और नकदी ।

SP धनबाद ऋतविक श्रीवास्तव ने कहा, “ये इंटरस्टेट गैंग था जो कोयला बेल्ट का फायदा उठा रहा था। अब पूरा नेटवर्क खत्म!”

पुलिस ने बताया की उड़ीसा के  बैंक पर हथियारबंद डकैतों ने धावा बोला, गार्ड को बंधक बनाया और सोना लूट लिया। माल उडीसा से धनबाद ट्रक से आया, अब इसे  पिघलाने की तैयारी थी। आरोपी ने गुनाह कबूल लिया है । अब रिमांड पर  भेजा जाएगा । इस गिरोह का दिल्ली तक सप्लाई चेन था। इन लोगो पर BNS की धाराएं: 395, 397, 120B, 411 लगाए जाएंगे । इस घटना के बाद  धनबाद  पुलिस अलर्ट पर है , चेकपोस्ट बढ़ाए गए है ।

बहरहाल जॉइंट ऑपरेशन की शानदार सफलता से धनबाद पुलिस खुश है । क्योंकि धनबाद पुलिस की मदद से उड़ीसा-धनबाद का अपराधी तंत्र धराशायी हो गया है । हालांकि रेड अभी भी रेड चल रहा है और मास्टरमाइंड की तलाश जारी है।

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow