रांची: मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस राज्यस्तरीय समारोह की तैयारियां पूरी, फुल ड्रेस रिहर्सल सफलतापूर्वक संपन्न

रांची: मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस राज्यस्तरीय समारोह की तैयारियां पूरी, फुल ड्रेस रिहर्सल सफलतापूर्वक संपन्न

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में आगामी 26 जनवरी को आयोजित होने वाले 77वें गणतंत्र दिवस के राज्यस्तरीय समारोह की अंतिम तैयारियां जोरों पर हैं। ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आज फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया, जिसमें सभी कार्यक्रमों का रियल टाइम अभ्यास किया गया ताकि मुख्य समारोह के दौरान कोई त्रुटि न रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह रिहर्सल उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन की देखरेख में संपन्न हुआ। रिहर्सल के दौरान परेड का निरीक्षण किया गया, मार्च पास्ट की सलामी ली गई तथा सभी टुकड़ियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

रिहर्सल के बाद प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई, जिसमें अपर जिला दंडाधिकारी द्वारा गणतंत्र दिवस के लिए जारी संयुक्त आदेश की विस्तृत जानकारी दी गई। उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे समय पर अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय, झांकियों के समयबद्ध प्रदर्शन, मेडिकल व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों पर विशेष जोर दिया।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन ने सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश से पहले उचित फ्रीस्किंग सुनिश्चित की जाए तथा सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन हो। उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया ने झांकियों के सुचारू एवं अनुशासित प्रदर्शन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

परेड में भाग लेने वाली प्रमुख टुकड़ियों में भारतीय सेना, सी.आई.एस.एफ., सी.आर.पी.एफ., आई.टी.बी.पी., झारखंड जगुआर, जे.ए.पी.-1, जे.ए.पी.-2, डी.ए.पी. (पुरुष), डी.ए.पी. (महिला), एस.एस.बी., छत्तीसगढ़ पुलिस, जे.ए.पी.-10 (महिला बटालियन), होमगार्ड, एन.सी.सी. (गर्ल्स) और एन.सी.सी. (ब्वॉयज) शामिल हैं। बैण्ड पार्टियों में आर्मी, जे.ए.पी.-1, होमगार्ड और जे.ए.पी.-10 (महिला) शामिल हैं।

परेड का समादेशन कैप्टन मोहित कुमार सुमन, भारतीय सेना, रांची द्वारा किया जाएगा, जबकि सुशांत कुमार, परिचारी प्रवर-1, रांची द्वितीय समादेशक होंगे।

यह फुल ड्रेस रिहर्सल गणतंत्र दिवस समारोह की अंतिम और महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसमें सभी सुरक्षा, अनुशासन और समन्वय संबंधी पहलुओं को परखा गया। मुख्य समारोह में राज्यपाल एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में राष्ट्रगान, परेड, झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now