20260203 210642

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने झारखंड की समृद्ध प्राकृतिक, खनिज और सांस्कृतिक धरोहरों के साथ-साथ राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर राज्य है, जहां जनजातीय संस्कृति और परंपराएं इसकी अनोखी पहचान हैं। उन्होंने खेल क्षेत्र में झारखंड की मजबूत स्थिति पर गर्व जताया और बताया कि भारतीय महिला हॉकी टीम में 50% खिलाड़ी झारखंड से हैं, साथ ही महेंद्र सिंह धोनी और दीपिका कुमारी जैसे स्टार्स ने राज्य को वैश्विक पहचान दिलाई है। राज्य सरकार की खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जा रहा है।

शिक्षा के क्षेत्र में सरकार के प्रयासों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, यूनिवर्सिटी बिल, 10 सरकारी मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों के विस्तार और गुरुजी क्रेडिट कार्ड स्कीम (बिना गारंटी 15 लाख तक ऋण) का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि गरीबी शिक्षा में बाधा नहीं बने, इस दिशा में सरकार प्रतिबद्ध है।

उद्योग क्षेत्र की असीम संभावनाओं पर बोलते हुए हेमंत सोरेन ने टाटा, एचईसी जैसी कंपनियों का इतिहास याद दिलाया और नई उद्योग नीति के तहत निवेशकों की बढ़ती रुचि पर जोर दिया। झारखंड ने पहली बार विश्व आर्थिक मंच (WEF) में भाग लिया, जिसके अनुभव राज्य के लिए लाभकारी साबित होंगे। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को झरिया के अंडरग्राउंड फायर समस्या का भी अवलोकन करने का सुझाव दिया।

मुख्यमंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था में झारखंड के योगदान को रेखांकित किया, जिसमें रेलवे राजस्व, खनिज परिवहन, तसर, सिल्क, लाह उत्पादन प्रमुख हैं। वनोपज के प्रोसेसिंग और बाजार उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं। पशुपालन, ग्रीन एनर्जी, नक्सल मुक्ति और चाय उद्योग में जनजातीय समुदाय की भूमिका पर भी चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना (53 लाख महिलाओं को मासिक ₹2500), आंगनबाड़ी में पौष्टिक भोजन योजना और सर्वजन पेंशन योजना की सराहना की। मुख्यमंत्री ने बताया कि झारखंड देश का पहला राज्य है जहां सर्वजन पेंशन लागू की गई है।

इस मुलाकात में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव गृह वंदना दादेल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और एनडीसी के मेजर जनरल हरतेज सिंह बजाज, ब्रिगेडियर एनडीसी सुरवीर सिंह तथा 5 देशों के सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share via
Share via