20250402 123817

सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के 40 सदस्यीय कोर ग्रुप में झारखंड के आठ खिलाड़ी, पूरी टीम का 20 फीसदी खिलाड़ी झारखंड के

हॉकी इंडिया ने आगामी अंतर्राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं के लिए सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की 40 महिला हॉकी खिलाड़ियों के कोर ग्रुप बनाया है, इन 40 सदस्यीय कोर ग्रुप में झारखंड के 08 खिलाड़ी शामिल किए गए है। सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के कोर ग्रुप में सामिल 40 खिलाड़ियों का हॉकी इंडिया का विशेष प्रशिक्षण शिविर के बाद इन्हीं 40 खिलाड़ियों मे से चयनित खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय महिला टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

40 भारतीय महिला हॉकी टीम में आठ खिलाड़ी यानि 20 फीसदी खिलाड़ी झारखंड के है। जबकि भारत की कुल जनसंख्या का मात्र 02.85% जनसंख्या झारखंड का है। झारखंड के इन आठ खिलाड़ियों में से 06 खिलाड़ी सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे और अंजना डुंगडुंग सिमडेगा जिला की और 02 खिलाड़ी निक्की प्रधान और अलबेला रानी टोप्पो खूंटी जिला की है। सलीमा टेटे और महिमा टेटे दोनो सगी बहन है।

झारखंड के इतिहास में संभवत यह पहला अवसर जब दो सगी बहनों की जोड़ी एक साथ सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के कोर ग्रुप में शामिल है। अंजना डुंगडुंग की बड़ी बहन अलका डुंगडुंग भी पूर्व में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। महिमा, अंजना और अलबेला रानी को पहली बार सीनियर भारतीय टीम के कोर ग्रुप में शामिल किया गया है, जबकि निक्की, सलीमा,संगीता,ब्यूटी और दीपिका सोरेंग पूर्व से ही कोर ग्रुप में थीं। महिमा टेटे पूर्व में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा रह चुकी है।

झारखंड के 08 महिला खिलाडियों को एक साथ सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम कोर ग्रुप में शामिल किए जाने पर हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, मनोज कोनबेगी, रजनीश कुमार, शशि कांत प्रसाद, असरिता लकड़ा, माइकल लाल, असुंता लकड़ा, जयंत केरकेट्टा, अशोक भगत, दसरथ महतो, सुरजीत झा, संजीव झा और रणधीर कुमार सहित हॉकी झारखड़ और खेल विभाग के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

 

 

Share via
Send this to a friend