धनबाद के झरिया सीट से पूर्व विधायक संजीव सिंह ने मेयर पद के लिए नामांकन किया । संजीव सिंह नीरज सिंह हत्याकांड में आरोपी रहे है । जिन्हें बाद में कोर्ट ने बरी कर दिया।

धनबाद के झरिया सीट से पूर्व विधायक संजीव सिंह ने मेयर पद के लिए नामांकन किया । संजीव सिंह नीरज सिंह हत्याकांड में आरोपी रहे है । जिन्हें बाद में कोर्ट ने बरी कर दिया।

Share
Link copied

झारखंड नगर निकाय चुनाव में आज  नामांकन की प्रक्रिया अंतिम दिन पर पहुंच गई है, और सियासी सरगर्मी चरम पर है।  धनबाद से झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने महापौर (मेयर) पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

संजीव सिंह ने अपने काम के बल पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने मंगलवार को सिंह मेंशन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषणा की थी कि यह चुनाव किसी दल के लिए नहीं, बल्कि धनबाद शहर के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के स्थायी समाधान और जनता की सेवा के लिए लड़ा जाएगा।

आज सुबह उनके समर्थकों का बड़ा हुजूम गोल बिल्डिंग होते हुए समाहरणालय पहुंचा, जहां उन्होंने नामांकन पत्र जमा किया। समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया, और कई लोग उन्हें ‘गरीबों का मसीहा’ बताते हुए साथ देने का ऐलान कर रहे हैं।

दूसरी ओर, भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव अग्रवाल ने भी आज नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। पार्टी ने उन्हें अपना आधिकारिक समर्थित उम्मीदवार घोषित किया था, और संगठन स्तर पर प्रचार की तैयारियां तेज हैं।

नामांकन के अंतिम दिन कई अन्य प्रत्याशियों ने भी पर्चा भरा है, जिससे मेयर पद की लड़ाई बहुकोणीय और रोमांचक बन गई है। अब सभी की नजरें मतदान और परिणाम पर टिकी हैं, जहां धनबाद की जनता शहर के भविष्य के लिए फैसला करेगी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow