सुप्रीम कोर्ट में आज दीदी vs ECI' का महासंग्राम: ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई, खुद वकील बनकर बहस कर सकती हैं ममता बनर्जी

सुप्रीम कोर्ट में आज दीदी vs ECI’ का महासंग्राम: ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई, खुद वकील बनकर बहस कर सकती हैं ममता बनर्जी

Share
Link copied

नई दिल्ली/कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी आज सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई हैं। राज्य में चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के खिलाफ उनकी याचिका पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ सुनवाई कर रही है।

ममता बनर्जी, जो खुद एक प्रशिक्षित वकील हैं, ने कोर्ट से अनुमति मांगी है कि वे अपनी याचिका पर खुद दलीलें पेश कर सकें। अगर अनुमति मिलती है, तो वह देश की पहली मौजूदा मुख्यमंत्री बन सकती हैं जो सुप्रीम कोर्ट में अपनी केस खुद लड़ेंगी।

याचिका में ममता बनर्जी ने SIR प्रक्रिया को “मनमानी और दोषपूर्ण” बताते हुए इसे पूरी तरह रद्द करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस रिवीजन से लाखों वैध मतदाताओं के नाम कट सकते हैं, जिससे उनका मताधिकार छिन जाएगा। उन्होंने मांग की है कि 2026 के विधानसभा चुनाव 2025 की मौजूदा मतदाता सूची के आधार पर ही हों।

यह सुनवाई अन्य याचिकाओं (जैसे मोस्तारी बानू, डेरेक ओ’ब्रायन और डोला सेन की) के साथ हो रही है। कोर्ट पहले भी SIR में पारदर्शिता पर जोर दे चुका है। ममता बनर्जी का यह कदम चुनावी तैयारियों में बड़ा मोड़ साबित हो सकता है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow