महिला कांस्टेबल तारा देवी ने अपने जान को जोखिम में डाल युवक को बचाने वर्दी पहने ही गंगा में कूद गई ....

महिला कांस्टेबल तारा देवी ने अपने जान को जोखिम में डाल युवक को बचाने वर्दी पहने ही गंगा में कूद गई ….

Share
Link copied

महिला कांस्टेबल तारा देवी ने अपने जान को जोखिम में डाल युवक को बचाने वर्दी पहने ही गंगा में कूद गई ….

महिला कांस्टेबल तारा देवी ने अपने जान को जोखिम में डाल युवक को बचाने वर्दी पहने ही गंगा में कूद गई ....

इस महिला कांस्टेबल को सलाम , इसके बहादुरी के चर्चें पूरी सोशल मीडिया पर है …

दिल्ली में इंजीनियर की घटना याद है आपको जो चर्चा का विषय बनी थी ..जिसमे कहा गया की कई लोग थे लेकिन किसी ने इंजीनियर को बचाया नही सब तमाशबीन रहे । और युवक को धीरे धीरे जान गंवानी पड़ी । लेकिन पटना के दीघा घाट पर माघ पूर्णिमा के अवसर पर ऐसा नही हुआ । गंगा घाट पर जब गंगा स्नान के दौरान दो युवक गहरे पानी में बह गए और डूबने लगे तब ड्यूटी पर तैनात महिला ट्रैफिक कांस्टेबल तारा कुमारी ने बिना किसी सुरक्षा उपकरण या लाइफ जैकेट के, अपनी वर्दी में ही तेज बहाव वाली गंगा नदी में छलांग लगा दी।

उन्होंने दोनों को बचाने के लिए पूरी कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों युवकों को नहीं बचाया जा सका ।

यह बहादुरी की मिसाल है, क्योंकि आसपास सैकड़ों लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने आगे बढ़कर मदद नहीं की। तारा कुमारी का यह साहसिक कदम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जहां लोग उनकी इंसानियत, ड्यूटी से बढ़कर जिम्मेदारी और निडरता की जमकर सराहना कर रहे हैं।

कई वीडियो और पोस्ट में इसे “सच्ची हीरोइन” और “महिला शक्ति” की मिसाल बताया जा रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow