20260205 081039

सिमडेगा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए रामविलास बड़ाईक ने भरा नामांकन: विकास, स्वच्छता और पारदर्शिता को बनाया प्रमुख एजेंडा

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : भाजपा समर्थित प्रत्याशी रामविलास बड़ाईक ने नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उत्साहपूर्ण माहौल में समर्थकों की भारी भीड़ के साथ नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद मिलता है तो नगर के समग्र विकास, पारदर्शी प्रशासन और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता रहेगी।

रामविलास बड़ाईक ने अपने संबोधन में शहर की प्रमुख समस्याओं पर फोकस करते हुए वादा किया कि वे स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़कों का निर्माण और सुधार, स्ट्रीट लाइट, गरीब एवं मध्यम वर्ग के हितों की रक्षा के साथ-साथ युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस कदम उठाएंगे। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि नगर परिषद को भ्रष्टाचार मुक्त और जनहितैषी संस्था के रूप में स्थापित किया जाएगा।

नामांकन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पूरी ने रामविलास बड़ाईक को अनुभवी, कर्मठ और जमीन से जुड़े नेता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सिमडेगा शहर को नई दिशा मिलेगी और सुनियोजित विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रत्याशी के समर्थन में जुटने का आह्वान किया।

पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने भी उनका समर्थन करते हुए कहा कि रामविलास बड़ाईक जनता की समस्याओं को गहराई से समझने और उनका समाधान करने की क्षमता रखते हैं। उनका अनुभव और सेवा भाव नगर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता उन्हें भरपूर समर्थन देगी।

वहीं, पूर्व प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा ने लोकतंत्र की भावना का जिक्र करते हुए रामविलास बड़ाईक को समर्थन देते हुए कहा कि नगर के बेहतर भविष्य के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए।

नामांकन के समय दो सेट में प्रस्तावक और समर्थक मौजूद थे – पहले सेट में प्रस्तावक जिलाध्यक्ष दीपक पूरी और समर्थक मंडल अध्यक्ष चंदन प्रशुन, जबकि दूसरे सेट में प्रस्तावक राकेश रविकांत प्रधान और समर्थक ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष संभु भगत शामिल थे। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

Share via
Share via